Majhi Ladki Bahin Yojana : महिलाओं को मिलेंगे ₹3000 रूपये। माझी लाड़की बहीण योजना में हुआ बहुत बड़ा बदलाव। मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान।

Majhi Ladki Bahin Yojana New Update : महाराष्ट्र सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र राज्य में रहने वाले सभी महिलाओं को महाराष्ट्र सरकार के द्वारा प्रति महीना ₹1500 की राशि दिए जाने वाली है। इस योजना की आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2024 से शुरू हो चुकी है और इस योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2024 है। सरकार के द्वारा इस योजना में बहुत सारे बड़े बदलाव किए गए हैं। शुरुआत में जब इस योजना को शुरू किया गया था तो इस योजना का लाभ लेने के लिए बहुत सारे दस्तावेज महिलाओं को देने पड़ते थे। लेकिन सरकार ने कुछ ही दिन में इन सभी दस्तावेज को हटाकर इस योजना का लाभ लेना बहुत ही आसान कर दिया है।

मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना का लाभ लेने के लिए राज्य की महिला अपने नजदीकी सेतु/आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन कर रही है। और इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के द्वारा इस योजना को लेकर और एक नया ऐलान किया गया है। इसके बारे में हम आपको आगे में विस्तार से बताने वाले हैं।

आशा सेविका को अब 10 लाख का बीमा

महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी की अध्यक्ष में 23 जुलाई 2024 को राज्य के कैबिनेट बैठक में सरकार की ओर से अहम फैसले लिए गए हैं। इसमें सरकार के द्वारा आशा सेवकों को अनुग्रह अनुदान योजना लागू की गई है। आशा सेविकाओं को ड्यूटी के दौरान मौत होने पर 10 लाख रुपए और विकलांग की स्थिति में ₹500000 सरकार के द्वारा दिए जाएंगे।

Majhi Ladki Bahin Yojana New Update क्या है।

मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना के बारे में भी इस कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई। इस योजना को और भी सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार के द्वारा निर्देश दिए गए हैं। योजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नए नियमों और शर्तों में भी कुछ बदलाव किए गए है। दरअसल महाराष्ट्र सरकार की Majhi Ladki Bahin Yojana एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना को और भी आसान बनाने के लिए बहुत सारे नियमों में छूट देने के बारे में सरकार के द्वारा चर्चा की गई।

कैबिनेट बैठक में करीब 6 नए नियम और शर्तों को पूरा किया गया है और इसे लेकर सरकार जल्दी फैसला लेने वाली है और उसे लागू करने वाली है। इसके अलावा Majhi Ladki Bahin Yojana को लेकर महाराष्ट्र सरकार के द्वारा सभी ग्राम पंचायत को आदेश दिया गया है कि वह एक समिति गठित करके हर शनिवार को ग्राम स्तरीय समिति के माध्यम से सूची पढ़ी जाए।

Majhi Ladki Bahin Yojana New Update
Majhi Ladki Bahin Yojana New Update

Majhi Ladki Bahin Yojana के नए नियम और शर्तें

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए पोस्ट पेमेंट बैंक का खाता स्वीकार किया जाएगा।
  • यदि किसी महिला का जन्म अन्य राज्यों में हुआ है। और उसकी शादी महाराष्ट्र के निवासी पुरुष से हुई है तो उस समय महिला अपने पति के दस्तावेज जोड़ने होंगे
  • लाभार्थी महिलाओं की सूची गांव ग्राम स्तरीय समिति के माध्यम से प्रत्यक्ष शनिवार को पढ़ी एवं बदली जाएंगे।
  • केंद्र सरकार के द्वारा योजना लेने वाली महिलाओं को लाभार्थी माना जाएगा और उन्हें ऑफलाइन आवेदन भरना होगा।
  • यदि किसी नवविवाहित महिला का विवाह पंजीकरण तुरंत संभव नहीं होता है तो। ऐसी स्थिति में उस महिला के पति का राशन कार्ड प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार किया जाएगा।
  • ओटीपी की अवधि 10 मिनट तक की गई है।

Majhi Ladki Bahin Yojana का पैसा कब मिलेगा।

महाराष्ट्र सरकार के द्वारा Majhi Ladki Bahin Yojana की लाभार्थी महिलाओं की सूची जल्दी घोषित की जाने वाली है। और साथ में 15 से 19 अगस्त के बीच में इस योजना के सभी पात्र महिलाओं को ₹3000 रूपये की राशि बैंक खाते में भेजे जाने की संभावना है। यानी सभी पात्र महिलाओं को 2 महीने की राशि मिलेगी।

यह भी पढ़े : MAZI LADKI BAHIN YOJANA ONLINE APPLY 2024 : मांझी लाड़की बहन योजना के लिए घर बैठे करें आवेदन

Leave a Comment