रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के नए नियम के अनुसार UPI से होने वाले हर लेनदेन की लिमिट बढ़कर अब 5 लाख कर दी है। पहले यह लिमिट 1 लाख थी।
1 लाख रुपए तक का UPI पेमेंट बिना OTP से कर सकते हो। यह ट्रांजैक्शन इन पेमेंट के लिए किया जा सकता है। क्रेडिट कार्ड रीपेमेंट्स, इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट्स और म्युचुअल फंड सब्सक्रिप्शन।
अगर आप अपने साल भर में Google Pay, Paytm, Phone Pe या अन्य UPI के माध्यम से लेनदेन नहीं करते हो। तो आपकी UPI ID और नंबर को डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा।
UPI LITE वॉलेट से अब ₹2000 तक ट्रांसफर करने के लिए किसी भी पीन की जरूरत नहीं होगी। वही UPI LITE वॉलेट से ₹500 तक ट्रांसफर ऑफलाइन मॉड से भी किया जा सकता है। पहले यह सीमा ₹200 तक की थी।
NPCI और हिताची पेमेंट सर्विसेज ने देश के पहले UPI - ATM की शुरुआत कर दी है। अब आप आसानी से QR कोड को स्कैन करके ATM से पैसे निकाल सकते हो।
RBI ने ऑनलाइन UPI फ्रॉड को रोकने के लिए नया नियम बनाया है। अब UPI के नए यूजर्स अगर वह ₹2000 से ज्यादा का पहला पेमेंट कर दे है और पेमेंट के द्वारा कोई गलती हो जाती है तो 4 घंटे की भीतर में पेमेंट कैंसिल कर सकते या पेमेंट अमाउंट में बदलाव भी कर सकते हैं।
RBI ने UPI LITE X की भी शुरुआत कर दी है। जिससे यूजर पूरी तरह ऑफलाइन होने पर भी भुगतान कर सकते हैं।